Saturday, May 4, 2024
उत्तर प्रदेशट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

बलिया गोलीकांड – भाजपा ‎विधायक सुरेंद्र ‎सिंह ने फेसबुक पर लिखा- कार्यकर्ताओं को छोड़ना महापाप

भाजपा विधायक के बयान से पार्टी हाईकमान नाराज, कहा ब‎लिया मामले की जांच से दूर रहे नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई

लखनऊ
बलिया गोलीकांड पर भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के बयान से पार्टी हाईकमान नाराज हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि भाजपा विधायक को इससे कोई फर्क ही नहीं पड़ता है। कारण बताओ नोटिस मिलने के बाद भी भाजपा विधायक के तेवर बरकरार हैं। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट डाला है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि विपत्ति काल में अपने भाई और कार्यकर्ताओं को छोड़ना महापाप होता है। इसलिए हमने अपने धर्म का निर्वहन किया है और करता रहूंगा. चाहे इसके लिए मुझे कोई भी कठिनाई का सामना करना पड़े, वो मुझे सहर्ष स्वीकार होगा। वहीं भाजपा विधायक के बेटे विद्याभूषण सिंह हजारी ने भी एक फेसबुक पोस्ट डाला है1 इसमें उन्होंने लिखा है कि जिन नेताओं को पद से प्यार है डरते रहे, हमें अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं प्रतिष्ठा ही प्यारी है। सत्य पराजित नहीं हो सकता।दरअसल बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह के पक्ष में बयान देने पर पार्टी हाईकमान ने भाजपा रूविधायक सुरेंद्र सिंह को कुछ दिनों के लिए बलिया से दूर रहने को कहा था।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से बात करते हुए पूरे घटनाक्रम को लेकर नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने विधायक सुरेंद्र सिंह को जांच से दूर रहने की सलाह देने को कहा था। उप्र भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से जेपी नड्डा ने कहा कि विधायक सुरेंद्र सिंह, बलिया घटना की जांच में किसी प्रकार का दखल देने की कोशिश ना करें, नहीं तो पार्टी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। इससे पहले मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह के समर्थन में आए भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह को स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ तलब किया था। सुरेंद्र सिंह पर आरोप है कि उन्होंने बलिया कांड के आरोपी धीरेंद्र सिंह के पक्ष में परिवार के साथ जाकर पुलिस से मुलाकात की थी। सुरेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह के परिवार वालों के बीच जाकर रोए भी थे, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद से ही भाजपा पर आरोपी का साथ देने का आरोप भी लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *