Saturday, April 20, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़दिल्ली

भाजपा ने तीसरे चरण के चुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

नई दिल्ली
बिहार विधानसभा विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित 30 स्टार प्रचारकों को रखा गया है। सूची में बिहार के निवासी या यहां से जुड़े हुए 20 नेताओं को रखा गया है। सूची में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेन्द्र प्रधान व स्मृति ईरानी, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार भाजपा प्रभारी भूपेन्द्र यादव व चुनाव प्रभारी महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेन्द्र फडणवीस को शामिल किया गया है। अन्य स्टार प्रचारकों में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय व अश्विनी कुमार चैबे, पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, सांसद मनोज तिवारी, राजीव प्रताप रूडी, गोपालजी ठाकुर, अजय निषाद व सतीश दूबे, राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, मंत्री नंद किशोर यादव व मंगल पांडेय, विधान पार्षद संजय पासवान और सम्राट चैधरी शामिल हैं। प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्णय के आलोक में पार्टी ने तीसरे चरण के स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सभी स्टार प्रचारक एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *