Saturday, May 4, 2024
उत्तराखंडट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने की संघ सरकार्यवाह सुरेश भैया जोशी से भेंट

हरिद्वार – श्रीदक्षिण काली पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह सुरेश भैया जोशी से नागपुर कार्यालय में भेंट की। और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डा.केशवराव बलिराम हेडग़ेवार की समाधि स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। बैठक के दौरान स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने सरकार्यवाह से भारत – पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव पूर्ण स्थिति, भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म पर अराजक तत्वों द्वारा निरंतर हो रहे कुठाराघात एवं राम मंदिर जैसे अतिमहत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत की। स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि जिस प्रकार भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान ने चंद घंटों में ही भारत को वापस लौटने का एलान किया वो भारत के मजबूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही सम्भव था। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के जनक पाकिस्तान को करारा सबक सिखाया जाना चाहिए। पाकिस्तान अपनी आतंकवादी गतिविधियों के जरिए भारत को अस्थिर करने के प्रयास कर रहा है। लेकिन भारत की सेनाएं उसके हरकतों का मूंहतोड़ जवाद दे रही है। वायुसेना ने जिस तरह पराक्रम दिखाते हुए पाकिस्तानी सेना को धूल चटाने का काम किया है। इससे साबित होता है कि देश के वीर सैनिक दुनिया में किसी से कम नहीं है। विंग कमांडर अभिनंदन ने दुश्मन देश के बीच भी अपनी भारतीयता को नहीं छोड़ा। घिरे होने के बावजूद भी उन्होंने निहत्थों पर गोली नहीं चलाई और साहस दिखाते हुए भारत जिंदाबाद के नारे लगाए। उनके साहस की जितनी भी प्रशंसा की जाए उतना कम है। स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म पर अजराक तत्वों द्वारा लगातार कुठाराघात किया जा रहा है। हिन्दुओं को संगठित होकर ऐसी शक्तियों को मूंहतोड़ जवाब देना होगा। सनातन परम्पराएं विश्व भर में अपनायी जा रही हैं। राममंदिर मुद्दे पर वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि अनंतकाल तक सुप्रीम कोर्ट का निर्णय नहीं आने तक संत समाज और करोड़ों हिंदू इंतजार नहीं कर सकते। अब समय आ गया है कि सरकार को हिन्दुओं की आस्था का सम्मान करते हुए राममंदिर निर्माण का कार्य त्वरित रूप से प्रारम्भ कर देना चाहिए। इस दौरान सरकार्यवाह सुरेश भैया जोशी ने कहा कि संतों के आशीर्वाद से वे निरंतर देशहित में हर सम्भव कार्य करते रहेंग। मंत्रणा के बाद सुरेश भैया जोशी ने स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी को आरएसएस मुख्यालय का भ्रमण भी कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *