Friday, April 26, 2024
उत्तराखंडट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

प्रीतम सिंह समेत कई नेताओं पर मुकदमा दर्ज – जानिए बजह

देहरादून
कृषि बिल के विरोध में मुख्यमंत्री आवास कूच करने के मामले में डालनवाला कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत कई नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इन लोगों के पास रैली निकालने की अनुमति नहीं थी। इसके लिए कांग्रेस के पदाधिकारियों को आगाह भी किया गया था। लेकिन इसके बाद भी शारीरिक दूरी का उल्लंघन करते हुए यह सभी लोग मुख्यमंत्री आवास कूच कर गए। जिन्हे हाथीबड़कला बैरियर पर रोका गया। वहां भी काफी देर तक प्रदर्शन और नारेबाजी करते रहे।
कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस भवन से राजभवन तक रैली निकाली थी। इस दौरान पुलिस ने उन्हें हाथी बड़कला बैरियर रोक लिया गया। पुलिस ने रैली के संबंध में अनुमति पत्र दिखाने को कहा तो कांग्रेस पदाधिकारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि रैली के लिए प्रशासन की ओर से अनुमति नही दी गई थी। रैली के दौरान कराई गई वीडियोग्राफी में भी साफ दिख रहा है कि कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं किया गया है। इस आधार पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश महासचिव फुरकान अहमद, पूर्व विधायक राजपाल खैरोला, विनीत भट्ट समेत 50 से अधिक कांग्रेसियों पर महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *