Sunday, May 5, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़दिल्ली

गायत्री प्रजापती के खिलाफ सरकारी गवाह बन सकते हैं उनके पूर्व मैनेजर


नई दिल्ली —खनन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ईडीकी जांच का सामना कर रहे पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। उनके पूर्व मैनेजर ब्रज भवन चैबे ने ईडी के सामने सरकारी गवाह बनने की पेशकश की है। ईडी इस मामले में गायत्री के अलावा उनके बेटे अनिल प्रजापति से भी पूछताछ कर चुका है। ब्रज भवन चैबे ने पिछले दिनों लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाने में गायत्री प्रजापति, उनके बेटे अनिल प्रजापति और गायत्री पर पूर्व में लगाए गए अपने आरोपों से मुकरने वाली महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। ब्रज भवन के अनुसार वह गायत्री प्रजापति की कंपनी में निदेशक थे। गायत्री ने अपने ऊपर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने सांठगांठ कर ली है। गायत्री के कहने पर उन्होंने अपने व पत्नी के नाम का प्लाट तथा दो मकान उसी महिला को दे दिए थे। गायत्री ने अपनी अन्य बेनामी संपत्तियां भी बेचकर उस महिला को करोड़ों रुपये दिए। बृज भवन का कहना है कि उन्हें गायत्री की कई बेनामी संपत्तियों की जानकारी है, जिसकी जानकारी वह ईडी को देना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने ईडी के निदेशक व संयुक्त निदेशक को पत्र लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *