Sunday, May 19, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़देश

विदेशनीति की बदौलत ही न केवल वैश्विक मंचों पर भारत का मान बढ़ा


नई दिल्ली — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत की विदेशनीति में हुए बदलावों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। इस विदेशनीति की बदौलत ही न केवल वैश्विक मंचों पर भारत का मान बढ़ा है, बल्कि नई दिल्ली से एक निश्चित दूरी बनाये रखने वाले इस्लामिक देश भी उसके करीब आने लगे हैं।अब तक, छह मुस्लिम देशों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया है। 2016 में, सऊदी अरब ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान किंग अब्दुलअजीज सैश अवार्ड से नवाजा। यूएई ने 2019 में मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ जायद से सम्मानित किया। इसी तरह, 2019 में बहरीन और मालदीव, 2018 में फिलिस्तीन और 2016 में अफगानिस्तान भी मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं। ये सभी सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के इस्लामिक देशों के साथ करीबी रिश्तों को दर्शाते हैं। इसके विपरीत, पाकिस्तान को भारत विरोधी बयानों के कारण अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अब किनारे किया जाने लगा है। हाल ही में, पाकिस्तान को सऊदी अरब के हाथों अपमान का सामना करना पड़ा, जब क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने पाक सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से मिलने से इंकार कर दिया। बाजवा और आईएसआई प्रमुख रूठे सऊदी अरब को मनाने के लिए दो दिनों तक रियाद में डेरा डाले हुए थे, लेकिन क्राउन प्रिंस ने उनसे मुलाकात नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *