Saturday, April 27, 2024
उत्तराखंडट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट के खिलाफ सडक़ों पर उतरे कांग्रेसी

विकासनगर – क्लीनिकल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता भी सडक़ों पर उतर आये हैं। मंगलवार शाम को कार्यकर्ताओं ने बाजार में प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध जुलूस निकाला। इसके बाद पहाड़ी गली चौक पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के खिलाफ प्रदर्शन किया। मंगलवार शाम जिलाध्यक्ष संजय किशोर महेन्द्रू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में क्लीनिकल इस्टेब्लिशमेंट ऐक्ट के विरोध में जुलूस निकाला। पहाड़ी गली चौक पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के साथ क्लीनिकल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट के विरोध में नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि पांच दिनों से पूरे प्रदेश के निजी डॉक्टरों ने क्लीनिकल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट के विरोध में अपने क्लीनिक बंद कर रखे हैं। लेकिन, राज्य सरकार इस ऐक्ट को बिना संशोधित किये जबरन डॉक्टरों पर थोपने का प्रयास कर रही है। जिसके लागू होने से जनता मंहगा इलाज करवाने पर मजबूर हो जाएगी। प्रदेश में पांच दिनों से जारी डाक्टरों की हड़ताल का असर मरीजों पर दिखने लगा रहा। लोगों को छोटी-छोटी बीमारियों के उपचार को यहां वहां भटकना पड़ रहा है। जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि, जल्द प्रदेश सरकार ने डॉक्टरों की मांग पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र आंदोलन को विवश होंगे। प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, पूर्व पालिका अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, सुभाष चंबेल, भवानी शंकर कपिल, बृजराम, दिनेश चौहान, नवीन गुप्ता, राहुल चौहान, कितेश जयसवाल, प्रशांत शर्मा, मुनीर अहमद, हर्षुल शर्मा, राधेश्याम शर्मा, हरिओम कोहली, भुवन पंत, संदीप ध्यानी, समीर अंसारी, साबिर आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *