स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क का ऐलान, इस बार शनाया कपूर लगाएंगी डर का तड़का

फिल्म निर्माता करण जौहर की चर्चित फिल्म शृंखला 'स्टूडेंट ऑफ द ईयरÓ के तीसरे भाग की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। हालांकि, इस बार दर्शकों को एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। धर्मा प्रोडक्शंस इस बार फिल्म के बजाय वेब शृंखला के रूप में इसकी तीसरी कड़ी लेकर आ रहा है। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्कÓ नाम की इस शृंखला में अभिनेत्री शनाया कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
निर्माताओं ने शृंखला का प्रोमो जारी कर इसकी कहानी की झलक दिखाई है। प्रोमो से संकेत मिलता है कि इस बार सेंट टेरेसा स्कूल की दुनिया पहले की तरह केवल रोमांस और युवा प्रेम कहानियों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसमें रहस्य, भय और रोमांच का गहरा पुट देखने को मिलेगा। शनाया कपूर की झलक के साथ सामने आया प्रोमो इस लोकप्रिय शृंखला के बदले हुए अंदाज और गंभीर कहानी की ओर इशारा करता है।
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्कÓ में युवाओं के जीवन के अंधेरे पहलुओं को रहस्यमयी और गंभीर घटनाओं के माध्यम से प्रस्तुत किए जाने की उम्मीद है। इस बार कहानी में नए कलाकार भी शामिल होंगे। शनाया कपूर के अलावा मान्या ग्रोवर, दिव्यिक शर्मा, आदि मलिक और अभिनव सिंह भी शृंखला का हिस्सा होंगे।
इस वेब शृंखला का निर्देशन पुरस्कार विजेता लघु फिल्म निर्देशक रीमा माया ने किया है। उनके निर्देशन में तैयार यह शृंखला लोकप्रिय फिल्म शृंखला को एक नए कथानक और अलग शैली में पेश करेगी।
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्कÓ का प्रसारण 13 नवंबर, 2026 को जियोहॉटस्टार पर होगा। अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि करण जौहर की लोकप्रिय युवा-केंद्रित शृंखला का यह नया और रहस्यमयी रूप कितना आकर्षित कर पाता है।




