Saturday, May 18, 2024
उत्तराखंडट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

धूमधाम से बनाया गुरुकुलानंद कच्चाहारी का जन्मदिन

पिथौरागढ़ ——– गुरुकुलानंद कच्चाहारी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कच्चाहारी कुटी में यज्ञ का आयोजन किया गया। विभिन्न संगठनों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर लंबी उम्र की कामना की। मंगलवार को गुरुकुलानंद कच्चाहारी के 85वें जन्मदिन पर कच्चाहारी कुटी में यज्ञ किया गया। जिसमें कई लोगों ने आहूति दी। अपने जन्म दिन पर बोलते हुए कच्चाहारी ने कहा मानव जीवन अनमोल है। सभी को इस जीवन का उपयोग दूसरों की भलाई में करना चाहिए। जुगल किशोर पांडे ने कहा स्वामी कच्चाहारी ने हमेशा भलाई के रास्ते पर चलकर दूसरों के लिए आदर्श बनने का काम किया है। ललित शौर्य ने कहा स्वामी जी का जीवन प्रेरणा स्रोत है। इस मौके पर शामिल लोगों ने कच्चाहारी का माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया। साथ ही स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान कर्नल आरसी जोशी, प्रेम सिंह, गिरधर सिंह बिष्ट, हेमंत, बीबी भट्ट, पारस, शीला नागी, केदार भट्ट, दीपा जोशी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *