Friday, May 10, 2024
उत्तर प्रदेशट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

ज़मीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर पथराव और फायरिंग, 12 वर्षीय बच्चे के लगी गोली।

रवि उपाध्याय

मेरठ ——
—— मेरठ के खरखोदा थाना क्षेत्र के चंदौली गांव में ज़मीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट शुरू हो गयी और देखते ही देखते मामला पथराव और फायरिंग तक आ पहुँचा, जिसमे एक 12 साल का मासूम बच्चा शिकार हो गया जिसको आनन- फानन में अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

मेरठ में सुबह होते ही दो पक्षो में ज़मीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया और मामला फायरिंग तक जा पहुँचा। दरअसल मामला मेरठ के खरखोदा थाना क्षेत्र के चंदौली गांव का है जहां पर लोगो की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से शुरू हुई। गांव के ही दो पक्षो में ज़मीन को लेकर विवाद हुआ जिसमें पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते ईट-पत्थर और गोलियां चलने लगी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि कुछ भू-माफिया ज़मीन कब्जाने को लेकर अक्सर धमकी देते हैं और घर मे घुसकर महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हैं। और शनिवार को सुबह होते ही कई लोग लाठी डंडे और हथियार लेकर घर मे घुस गए। और परिवार के लोगो के साथ मारपीट करने लगे और फायरिंग शुरू कर दी। इसी बीच 12 साल के मासूम बच्चे सुभान के गोली जा लगी जिसके बाद पूरे गांव में हाय अल्लाह मच गया। गोली चलाने का आरोप दूसरे पक्ष पर लगाया जा रहा है। वहीं इसी बीच पथराव में महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। जिनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल गांव में पहुँचा। लेकिन तकतब दूसरा पक्ष मौके से फरार हो चुका था। फिलहाल सीओ मवाना संजीव देशवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस को तैनात कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *