Monday, May 13, 2024
उत्तर प्रदेशट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

डीएम ने खास अन्दाज में करायी,गर्भवती महिलाओं की गोद भराई

शारिक खान

मुजफ्फरनगर ———
मुजफ्फरनगर की जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव घिस्सूखेड़ा में खास अंदाज में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। अधिकारियों के काफ़िले के साथ घिस्सूखेड़ा गाँव के विद्यालय में पहुँची जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी ने गाँव की दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करते हुए। गर्भवती महिलाओं को फलों व फूलों की डलिया भेट कर गोद भराई की। वही छोटे-छोटे बच्चों को अपने हाथों से पोषाहार खिलाया। एक गर्भवती महिला में वजन कम पाए जाने पर जिलाधिकारी महोदया नाराज नजर आई। उन्होंने कहा की गर्भवती महिलाओं को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *