Saturday, May 4, 2024
उत्तर प्रदेशट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

राज्यमंत्री ने सड़कों से उठाई पॉलिथीन

शारिक खान

मुज़फ्फरनगर

मुज़फ्फरनगर गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय के पास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान काआयोजन किया। जिसमे राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल,विधायक उमेश मलिक, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी,जिला महामंत्री हरीश अहलावत ने सड़को पर प्लास्टिक की पन्नी व प्लास्टिक का कूड़ा कचरा उठाया। ओर लोगो को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गयी। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन को भाजपा सेवा संकल्प के रूप में मना रही है। दीनदयाल उपाध्याय जी ने कहा था कि सरकार की सभी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उसी कड़ी में भाजपा कार्यकर्ता सरकार की योजना को जन जन तक पहुँचा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *