Saturday, May 18, 2024
उत्तर प्रदेशट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

छात्रा और बच्चे को सांप ने डसा, परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती

आलम वारसी

मुरादाबाद – दो अलग अलग घटनाओं में एक छात्रा और मासूम बच्चे को सांप ने डस लिया, जिससे कुछ ही देर बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। इससे दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
पहली घटना मझोला थाना क्षेत्र की हाइडल कॉलोनी की है। यहां रहने वाली रोशनी इंटर की छात्रा है। देर शाम करीब 7:00 बजे वह घर के पीछे कूड़ा डालने जा रही थी। इस दौरान उसके पैर में सांप ने काट लिया। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने रोशनी को साईं अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद वे उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
उधर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में टावर के पास रहने वाला 4 वर्षीय यश अपने हमउम्र बच्चों के साथ खेल रहा था। वहां नाली खुदी हुई पड़ी है। सभी बच्चे उसी में खेल रहे थे। अचानक वहां एक सांप निकल आया, जिसने यश के पैर में काट लिया। यह देख बच्चों ने शोर मचाया तो परिजन मौके पर पहुंचे। यश को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल रोशनी और यश की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *