Sunday, May 19, 2024
उत्तर प्रदेशट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

स्टोव पर खाना बना रही महिला झुलसी, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया भर्ती

आलम वारसी

मुरादाबाद – सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्टोव पर खाना बनाते समय अचानक महिला के कपड़ों में आग लग गई। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। उसे बचाने के चक्कर में उसका पति भी झुलस गया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने महिला के मृत्यु पूर्व बयान दर्ज किए।घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कस्बा अगवानपुर की है। यहां आने वाला नाजिम ऑटो चलाता है। उसकी पत्नी गुलिस्ता परवीन स्टोव पर खाना बना रही थी। इस दौरान बच्चे पास में ही खेल रहे थे। किसी बच्चे ने उसका दुपट्टा स्टोव पर रख दिया, जिससे उसमें आग लग गई और गुलिस्ता परवीन बुरी तरह झुलस गई। चीख सुनकर पहुंचे नाजिम ने किसी तरह आग बुझाई। इसमें उसके हाथ भी जल गए। इसके बाद गुलिस्ता परवीन को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर ले जाने की सलाह परिजनों को दी है। फिलहाल गुलिस्ता परवीन का जिला अस्पताल में ही उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *