Thursday, May 9, 2024
उत्तर प्रदेशट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

पब्लिक ने पकड़ा मोबाइल चोर, डेढ़ माह पूर्व चुराया था मोबाइल, मझोला पुलिस को सौंपा

आलम वारसी

मुरादाबाद- शनिवार को गोविंद नगर आउटर के पास लोगों ने मोबाइल चोर को पकड़ कर बंधक बना लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दे। मौके पर पहुंची मझोला पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पकड़ा गया युवक गोविंद नगर सी ब्लाक में रहने वाले विमल किशोर गुप्ता के घर से करीब डेढ़ माह पूर्व मोबाइल चुरा कर ले गया था।
गोविंद नगर के सी ब्लाक में रहने वाले विमल किशोर गुप्ता आउटर पर पकोड़ी का ठेला लगाते हैं। उनके घर से करीब डेढ़ माह पूर्व एक युवक मोबाइल चुरा कर ले गया था। मोबाइल चुरा कर ले जाने वाला जगवीर कुछ दिनों पहले विमल के मकान में किरायेदार था। कुछ दिनों पहले जगवीर मझोला पुलिस द्वारा पकड़ा गया था। तभी से वह फरार चल रहा था। विमल ने मझोला थाने में मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने चोर को खुद पकड़ने की बजाय विमल से ही चोर को पकड़ने के लिए कहा था।

शनिवार को करीब चार बजे विमल अपने ठेले पर खड़े थे। तभी जगवीर उधर से जाता दिखाई दिया। विमल ने उसे आवाज दी तो जगवीर ने दौड़ लगा दी। विमल ने पीछा किया तो जगवीर ने उसे दांतो से काट लिया और धक्का देकर भागने लगा। इस दौरान अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीछा करके जगवीर को दबोच लिया और पेड़ से बांध दिया। इसके बाद मझोला पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची मझोला पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *