Monday, April 29, 2024
उत्तराखंडसमाचार

भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मांगे वोट

नई टिहरी

आगामी लोक सभा चुनाव में जीत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कर लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट मांगे। उन्होंने ग्रामीणों से टिहरी सीट से पार्टी प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की। शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपर केमर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। बालगंगा मंडल अध्यक्ष कविता तिवाड़ी व गांव चलो अभियान के संयोजक नत्थी सिंह नेगी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के कुंडी, बनसू, कोती, किरेथ, बनगांव, पटूड़ गांव आदि गांवों में घर-घर जाकर पार्टी का प्रचार करते किया। साथ ही ग्रामीण महिलाओं के साथ बैठक कर उन्हें कमल निशान की टोपी पहनाने के साथ ही भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई।