Saturday, May 18, 2024
उत्तराखंडसमाचार

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

रुड़की

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में शहर में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए भाजपा सरकार पर ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगाया।भगत सिंह तिराहे पर एकत्र हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने ईडी का दुरुपयोग कर दिल्ली के मुख्यमंत्री को झूठे मामले में फंसाने का काम किया है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया।