Monday, May 13, 2024
उत्तराखंडसमाचार

कांग्रेस ने एसबीआई बैंक के बाहर किया प्रदर्शन

पौड़ी

चुनावी बांड योजना की जानकारी नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने एक बैंक शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि सत्ता के इशारे पर जनता को जानकारी नहीं दी जा रही है। गुरुवार को कांग्रेसियों ने बैंक शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि कोर्ट ने चुनावी बांड योजना की जानकारी साझा करने के लिए बैंक को निर्देश दिए, लेकिन बैंक ने 30 जून तक का समय मांगा। कांग्रेसियों ने दावा किया कि भाजपा की ओर से दबाव बनाया जा रहा है, जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है।