रायनगर में विभागीय अधिकारियों ने सुनी समस्याएं
चम्पावत। लोहाघाट के रायनगर चौड़ी में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत शिविर लगा। यहां विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। शुक्रवार को ग्राम प्रधान जितेंद्र राय की अध्यक्षता में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. हरीश पंत रहे। उन्होंने लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने पीएम आवास, शौचालय, किसान पेंशन, आयुष्मान कार्ड आदि के बारे में बताया। इस दौरान गांव में योजनाओं से वंचित लोगों का चिन्हीकरण किया। शिविर के बाद ग्राम प्रधान के नेतृत्व में देवालय मंदिर के आसपास स्वच्छता अभियान का संचालन किया। इस मौके पर डॉ. बहादुर चंद, विवेक वर्मा, विनित पाटनी, आशीष पन्थुली आदि रहे।