Monday, April 29, 2024
उत्तराखंडप्रदेश की खबरें

समाज में फैली कुरीतियों के विरुद्ध लड़ी थी सावित्रीबाई फुले

रुड़की

माता सावित्री बाई फुले कन्या जूनियर हाईस्कूल बिंडुखड़क में सावित्री बाई फुले जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रधानाचार्य अनुराधा सैनी ने कहा कि महिला शिक्षिका सावित्री बाई ने विपरीत परिस्थितियों में लड़कियों की शिक्षा के लिए स्कूलों की स्थापना की। कहा कि बालिका विद्यालय खोलने पर लोग उन पर पत्थर और गंदगी भी फेंकते थे। लोगों ने बालिका विद्यालय खोलने का पुरजोर विरोध किया। इसके बावजूद वह अपने इरादों से पीछे नहीं हटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *