Friday, May 17, 2024
उत्तराखंडप्रदेश की खबरें

विवाहिता को घर से निकालने के आरोप में पति समेत छह पर केस

रुद्रपुर

ससुरालियों ने दहेज के खातिर विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरहा नाज पुत्री मो. अहमद निवासी वार्ड 20 इन्द्रानगर सिरौलीकलां पुलभट्टा ने पुलभट्टा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका निकाह मो. आलम पुत्र निसार अहमद निवासी अहमद नगर पूरनपुर पीलीभीत के साथ 24 मार्च 2019 को हुआ था। आरोप है कि निकाह के समय फरहा के ससुर निसार अहमद, पति मो. आलम, जेठ मो. असलम, मो. अरशद व मो. अशरफ जिठानी सबीना ने मेहमानों के सामने शोर मचाते हुए स्वीफ्ट डिजायर कार की मांग शुरू कर दी। शादी के बाद फरहा के ससुराल पहुंचने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने कार की मांग करते हुए फरहा के साथ मारपीट की और फरहा के पिता को बुला कर वापस मायके भेज दिया। दबाव में आकर फरहा के पिता मो. अहमद ने कार के लिए कर्ज लेकर मो. आलम को साढ़े सात लाख रुपये दे दिए। वर्ष 2020 में फरहा को पुत्र पैदा हुआ तब आरोपियों ने अस्पताल के खर्चे की मांग शुरू कर दी। वर्ष 2022 में आरोपियों ने बड़ी कार की मांग करते हुए फरहा को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *