Tuesday, May 14, 2024
उत्तराखंडप्रदेश की खबरें

तीस से ज्यादा विकास कार्यों से संबंधित टेंडर खोले

रुड़की

तीस से ज्यादा विकास कार्यों से संबंधित टेंडर नगर निगम ने शनिवार को खोले। निगम के उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में ये टेंडर खोले गए। इस दौरान बड़ी संख्या में ठेकेदार भी मौजूद रहे। लंबे समय से क्षेत्र में विकास कार्य से संबंधित कार्य लटके हुए हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि लगातार नगर निगम का चक्कर लगा रहे थे। ताकि जल्द से जल्द विकास कार्यों से संबंधित टेंडर निकाले जाए। कुछ दिन पहले नगर निगम ने 30 से ज्यादा टेंडर निकाले थे। शनिवार को सीडीओ प्रतीक जैन, नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार की मौजूदगी में टेंडर खोले गए। नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर संभवत सभी के वर्क ऑर्डर भी दे दिए जायेंगे। इसके बाद क्षेत्रों में तेजी से निर्माण से संबंधित विकास कार्य हो सकेंगे। बता दें कि पिछले माह भी सौ के करीब टेंडर खोले गए थे। जिनमें से ज्यादातर के वर्क ऑर्डर अभी तक ठेकेदारों को नहीं मिले हैं। वह भी इसके लिए निगम के चक्कर काट रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *