महाविद्यालय में प्राकृतिक रंगों से बनाई रंगोलियां
रुड़की
श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद्र कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रंगोली और साज-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने प्राकृतिक रंगों और प्राकृतिक खाद्य पदार्थों से निर्मित सामग्री का उपयोग करते हुए अपने हुनर और कल्पनाओं को प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपमा गर्ग ने धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक रंगों और प्राकृतिक खाद्य सामग्री के उपयोग पर प्रकाश डाला। सलाद प्रतियोगिता में निषाद, मुस्कान, रजा ने और रंगोली प्रतियोगिता में निहारिका गोयल, छवि सैनी, मीनल चौधरी, आकांक्षा, आरती, नूर, फातिमा, इरफान, शानू बानो, तनु शर्मा, ज्योतिका, माधवी ने पुरस्कार हासिल