गन्ना किसानों के लिए पुलिस ने जारी किए दिशा-निर्देश
रुड़की
मौसम में बदलाव शुरू होने पर रात्रि में विभिन्न स्थानों पर कोहरा देखने को मिल रहा है। इसके कारण हाइवे पर दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है। सीजन में किसान गन्ना आपूर्ति करने के लिए अपने वाहनों का प्रयोग करते हैं जिसके चलते कई बार हाईवे पर दुर्घटनाएं हो जाती हैं। पुलिस ने गन्ना किसानों को सावधानी बरतने के साथ-साथ अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर आदि लगाने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कुछ दिनों में शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू होने जा रहा है। पुलिस ने क्षेत्रीय किसानों से कहा कि रात्रि के समय गन्ना आपूर्ति करने के लिए जिन वाहनों का प्रयोग किया जाए उनके पीछे रिफ्लेक्टर आवश्यक रूप से लगे होने चाहिए। कहा कि रिफ्लेक्टर इस प्रकार से लगायें कि वह दूर से दिखाई दे।