गन्ना मूल्य की घोषणा में देरी पर किसान नाराज
रुड़की
उत्तराखंड किसान मोर्चा ने शेखपुरी गांव में बैठक की है। इसमें किसानों ने प्रदेश में अभी तक गन्ने का भाव घोषित नहीं होने पर सरकार के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने गन्ने पर लगने वाली लागत में हो रही बढ़ोतरी के हिसाब से गन्ना मूल्य बढ़ाकर 600 रुपये प्रति कुंतल करने की मांग की है।बैठक शुरू करने के बाद मोर्चा जिलाध्यक्ष महकार सिंह ने किसानों से उनकी समस्याएं जानी। सभी किसानों ने गन्ना मूल्य तय करने में हो रही देरी पर सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की। क