उत्थान समिति के अध्यक्ष बने राजबीर
रुड़की
डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान, जागरण एवं उत्थान समिति का अध्यक्ष राजबीर सिंह को चुना गया है। रविवार को संत शिरोमणी गुरु रविदास मंदिर में समिति के चुनाव कराया गया। चुनाव मुख्य निर्वाचन अधिकारी जगदीश प्रसाद, सहायक भोपाल सिंह, समिति सदस्य रुपसिंह,सोमपाल सिंह,सत्यपाल सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुआ। इसमें ओमपाल सिंह को महासचिव, सुलेखचंद को कोषाध्यक्ष चुना गया।