शहर में आज निकलेगी महाकाली की शोभायात्रा
रुड़की
बीटीगंज रामलीला समिति इस बार रामलीला का मंचन भव्य रूप से करेगी। टीवी कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। आयोजन महाकाली शोभायात्रा से शुरू होकर राम भरत मिलाप पर संपन्न होगा। बीटीगंज जैन धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में समिति के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता और महामंत्री सौरभ सिंघल ने कहा कि इस बार 104वें मंचन का आयोजन होगा। ग्यारह अक्टूबर को महाकाली की शोभायात्रा के बाद 12 अक्टूबर को भव्य उदघाटन होगा। बताया कि ब्राह्मण पूजन के साथ ही वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया जाएगा। सीता स्वयंवर के बाद 16 अक्टूबर को पूरे शहर में राम बारात की शोभायात्रा आयोजित होगी।