फैक्ट्री कर्मी ने लिखाया मारपीट का मुकदमा
रुड़की
रुड़की के सुभाष नगर निवासी सुशांत गर्ग लक्सर की प्राइवेट फैक्ट्री में सिविल इंजीनियर हैं। छह अक्तबर को ड्यूटी के बाद वे घर लौट रहे थे। फैक्ट्री के बाहर तीन युवकों ने उनकी बाइक रुकवाई और मारपीट करने लगे। पीछे से आ रहे दूसरे कर्मचारियों ने उन्हें बचाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।