कार्यशाला में रसायन विज्ञान के आधुनिक पाठन के तरीके बताए
रुड़की। केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग के केंद्रीय विद्यालयों में शुक्रवार को दो दिवसीय रसायन विज्ञान कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। केवि में कार्यरत रसायन विज्ञान के स्नातकोत्तर शिक्षकों के शिक्षण में निखार लाने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गई। केंद्रीय विद्यालय एक और दो के प्राचार्य चंद्रशेखर बिष्ट और अरविंद कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित करके इसका उद्घाटन किया। छात्रों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत करते हुए संभागीय शिक्षकों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि चंद्रशेखर बिष्ट को पौधा भेंट करके स्वागत किया गया। इस कार्यशाला में देहरादून संभाग के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों से 40 प्रतिभागी शिक्षक शामिल हो रहे हैं।