Sunday, May 19, 2024
उत्तराखंडप्रदेश की खबरें

नाबालिग को भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

 

देहरादून। नाबालिग को भगाकर ले जाने के आरोपी को नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पीड़ित लड़की को बरामद कर लिया गया। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि 25 सितंबर को पीड़ित पक्ष ने केस दर्ज कराया। कहा कि उनकी 15 वर्षीय बेटी को सागर कश्यप निवासी देशी गांव, मोथरोवाला भगा ले गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी सागर को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने पीड़िता को बरामद किया। 19 वर्षीय सागर को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। बाईपास चौकी इंचार्ज दीपक द्विवेदी ने बताया कि आरोपी दिहाड़ी मजदूरी करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *