Saturday, May 4, 2024
उत्तराखंडदेशसमाचारहोम

जयंती पर कैबिनेट मंत्री जोशी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का किया भावपूर्ण स्मरण

देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वी जयंती के अवसर पर उन्हे भावपूर्ण स्मरण करते हुए पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जोशी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारो का स्मरण करते हुए कहा कि उनका मानना था की भारत को औद्योगीकरण के रास्ते पर चलते हुए अनाज के मामले में भी आत्मनिर्भर बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें आर्थिक कमजोरियों को दूर करते हुए अपनी मजबूती कृषि पर ध्यान देना चाहिए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पद चिह्नों और उनकी विचारधाराओं के अनुरूप देश और प्रदेश में किसानों की आय दुगनी करने की दिशा में केंद्र से लेकर राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा के लिये समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान चिंतक विचारक और दार्शनिक होने के साथ ही एक योग्य राजनेता और कुशल पथ प्रदर्शक भी थे। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय को भारत में गरीब-दलितों की आवाज भी कहा जाता था। उन्होंने कहा कि उनका सपना था कि देश की हर जन कल्याणकारी योजना का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के लिए योजनाएं बननी चाहिए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा केंद्र और राज्य सरकार लगातार उनके दिए गए विचारों पर कार्य कर रही है। इस अवसर पर अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *