Saturday, May 4, 2024
उत्तराखंडदेशसमाचारहोम

एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें कांग्रेस कार्यकर्ता: गोविन्द सिह कुंजवाल

अल्मोड़ा। जागेश्वर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक ब्लॉक अध्यक्ष बिशन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, न्याय पंचायत कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि आज इस देश में विकास के लिए, संविधान बचाने के लिए कांग्रेस को लाने की आवश्यकता है। आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट हो कर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना होगा। ब्लॉक अध्यक्ष गणों से अपेक्षा की है कि प्रत्येक बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती के लिए काम करने का प्रयास करें। पूर्व जिला अध्यक्ष पीतांबर पाण्डेय ने कहा कि आज पूरे देश में कांग्रेस पार्टी की सरकार लाने हेतु माहौल बना ‌हुआ है, मोदी सरकार की तानाशाही से लोग परेशान हो चुके हैं, इसलिए सबको मिल कर कांग्रेस के लिए काम करना होगा। बैठक में पीसीसी सदस्य गोपाल सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री दीवान सतवाल, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विरेंद्र सिंह मलारा, दयाकिशन पांडे क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मटकन्या सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *