Friday, May 3, 2024
उत्तराखंडप्रमोशनसमाचार

अस्पताल में रोगियों फल और जूस बांटा

देहरादून। भाजपा मसूरी मंडल ने सेवा संकल्प सप्ताह के तहत उप जिला चिकित्सालय में रोगियों को फल एवं जूस वितरित किया। सोमवार को मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता उप जिलाचिकित्सालय पहुंचे। यहां उन्होंने मरीजों का हाल-चाल भी जाना। पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सप्ताह भर चलेंगे।। इस मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाईं, महानगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, सतीश ढौडियाल, धर्मपाल पंवार, विजय बिंदवाल, अनीता सक्सेना, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शाहिद, चंद्रकला सयाना, जशोदा शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *