Friday, May 17, 2024
उत्तर प्रदेशट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

शामली पुलिस का अय्याश दरोगा

Pankaj Kumar

शामली – यूपी पुलिस किसी ना किसी कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहती है। एक बार फिर यूपी पुलिस सुर्खियों में है। शामली में दारोगा पद पर तैनात एक अय्याश दारोगा का कारनामा सामने आया है। जहाँ पर आरोपी दारोगा ने अपनी पहली पत्नी की चोरी से दूसरी शादी रचा ली है। पहले तो अय्याश दारोगा ने एक महिला आरक्षी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया , और कई महीने तक महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। जब महिला सिपाही ने दारोगा से शादी करने के लिए कहा तो दारोगा टाल-मटोल करने लगा। जब महिला को दारोगा पर शक हुआ तो उसने दारोगा की शिकायत एसपी शामली से कर दी। आरोपी दारोगा का नाम लविंक त्यागी है जो हालहि में शामली की पुलिस लाइन में तैनात है। सिपाही महिला की शिकायत पर एसपी शामली ने लविंक त्यागी को सस्पेंड कर दिया था लेकिन बाद मैं अय्याश दारोगा ने महिला सिपाही से माफी तलाफ़ी कर शामली के एक मंदिर में शादी रचा ली। महिला सिपाही दारोगा लविंक त्यागी के साथ पत्नी के रूप में जीवन निर्वहन करने लगी लेकिन एक रोज दारोगा लविंक त्यागी के फ़ोन पर एक कॉल आया जिसे महिला सिपाही यानी लविंक की नवविवाहित पत्नी ने उठाया। लेकिन दूसरी ओर भी एक महिला था बात करते समय पता लगा कि फ़ोन पर बात कर रही महिला लविंक त्यागी की पहली पत्नी है। ऐसा सुनते ही नव विवाहित महिला सिपाही की पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। लविंक त्यागी के पहली पत्नी के दो बच्चे भी है। नवविवाहित महिला सिपाही ने अय्याश दारोगा लविंक त्यागी से पहली पत्नी के बारे में जानकारी। महिला सिपाही का आरोप है कि पति लविंक त्यागी ने उससे मारपीट करना शुरू कर दिया और ज्यादा बात लो बढ़ाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद नवविवाहित महिला सिपाही ने कोर्ट का दरवाजा खटखटा और इंसाफ की गुहार लगाई। महिला सिपाही की शिकायत पर कोर्ट ने मामला दर्ज करने के आदेश सम्बंधित थाने को दे दिए ही। फिलहाल अय्याश दारोगा लविंक त्यागी के खिलाफ शहर कोतवाली में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। नवविवाहित महिला सिपाही के मुताबिक लविंक त्यागी सहारनपुर में पोस्टिड थे तभी से दोनो में दोस्ती हो गयी थीऔर अय्याश लविंक उसी दौरान से पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बना रहा था जिसके बाद दबाव में आकर लविंक त्यागी बे महिला सिपाही से चोरी छिपे दूसरी शादी कर ली। जब महिला सिपाही को पहली पत्नी की भनक लगी तो हंगामा खड़ा हो गया फिलहाल पुलिस ने अय्याश दरोगा पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *