Sunday, May 19, 2024
उत्तराखंडट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

विक्रम यूनियन के अध्यक्ष पद पर संजय और महासचिव पद पर योगम्बर जीते

देहरादून। विक्रम जन कल्याण सेवा समिति के चुनाव में संजय अरोड़ा अध्यक्ष और योगम्बर राणा महासचिव चुने गए। विजयी प्रत्याशियों ने यूनियन कार्यालय के बाहर अपने समर्थकों के साथ जीत की खुशी मनाई। समिति के चुनाव के लिए बुधवार सुबह दस बजे से इंदिरा मार्केट स्थित यूनियन के कार्यालय में वोटिंग शुरू हुई, जो शाम चार बजे तक चली। चुनाव में 794 वोटरों में से 520 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। मतगणना करीब एक घंटे तक चली। शाम पांच बजे चुनाव परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर संजय अरोड़ा ने राजेंद्र कुमार को 149 वोटों से हराया। संजय को 363 और राजेंद्र कुमार 149 वोट मिले। महासचिव पद पर योगम्बर राणा ने दलजीत सिंह बिष्ट को 153 वोटों से हराया। योगम्बर को 324 और दलजीत सिंह को 171 वोट मिले। जबकि तीसरे नंबर रहे पवन कुमार मात्र 13 वोट मिल पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *