Monday, May 20, 2024
उत्तराखंड

बागेश्वर की जीत धामी सरकार के कामकाज पर मुहर

रुद्रपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बागेश्वर उप चुनाव में मिली जीत पर मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि बागेश्वर उप चुनाव की जीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व पर जनता की मोहर है। मुख्य चौक पर नगर अध्यक्ष जीवन सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती देवीदास की जीत पर मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि बागेश्वर की जनता ने भाजपा प्रत्याशी पर विश्वास कर उन्हें अपना आशीर्वाद दिया है। विजय प्रत्याशी पार्वती दास बागेश्वर की जनता की उम्मीद पर खरा उतरेंगी। इस अवसर पर रामू जोशी, नंदन सिंह खड़ायत,मनोज वाधवा ,हिमांशु बिष्ट ,रमेश जोशी,बिमला मुडेला ,मोहनी पोखरिया ,गोपाल बोरा, अमित पांडे, राहुल चौहान ,कमल बोरा,सुखदेव सिंह ,सतनाम सिंह ,सनी रस्तोगी, सुरेश राणा ,सरफराज हुसैन ,रेनू भंडारी, धाना भंडारी ,पुष्कर सिंह बिष्ट , रिंकू सिंह ,उपदेश गोयल ,आशीष ,भारत सिंह, सुरेंद्र भाटिया ,हरीश भट्ट, सूरज धामी ,नवल वाल्मीकि आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *