खेत से मगरमच्छ पकड़ा
रुड़की। शहर के एक गांव के खेत से मगरमच्छ को पकड़ कर बाण गंगा नदी में छोड़ दिया गया। इस दौरान लोगों की काफी भीड़ जमा रही। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के जोरासी गांव में ग्रामीणों से वन विभाग को सूचना मिली कि गांव के खेत में मगरमच्छ देखा गया है। इसके बाद स्थानीय युवकों ने मगरमच्छ को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई। मगरमच्छ को पड़कर सकुशल बाढ़ गंगा नदी में छोड़ दिया गया। शहर में इससे पहले भी कई बार पूर्वी तालाब, खेत और आबादी में मगरमच्छ घुस चुका है।