Wednesday, May 8, 2024
उत्तराखंड

मत्स्य पालन में कम लागत लगाकर लें ज्यादा मुनाफा

रुड़की। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के एडी ने लक्सर के बहादरपुर में बैठक ली। उन्होंने मछली पालन में आधुनिक तकनीकी का प्रयोग करने को कहा।
योजना के सहायक निदेशक महेंद्र कुमार मीणा ने गंगा मत्स्य किसान संगठन सहकारी समिति की ओर से आयोजित बैठक की शुरूआत की। बताया कि पूरी दुनिया में जहां आबादी बढ़ रही है, वहीं उनकी मांग के हिसाब से खेती का रकबा घट रहा है। मछली पालन अनाज का सबसे अच्छा विकल्प सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश कई क्षेत्रों में मछली पालन की असीम संभावना हैं। मछली पालन के लिए अगर पारंपरिक व आधुनिक तकनीकी को मिलाकर प्रयोग हो तो गन्ना, अनाज, दलहन, तिलहन की खेती के मुकाबले कम लागत में कई गुना ज्यादा मुनाफा लिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *