Friday, May 17, 2024
उत्तराखंडप्रदेश की खबरें

उक्रांद ने बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव को कसी कमर

देहरादून

उत्तराखंड क्रांति दल ने बागेश्वर विधानसभा के उप चुनाव के लिए कमर कस ली हैं। इस दौरान दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी लगातार दल के प्रत्याशी अर्जुन देव के चुनाव प्रसार कर रहे है। यहां जानकारी देते हुए दल के केन्द्रीय मीडिया सुनील ध्यानी ने कहा कि दल इस उप चुनाव के लिए पूरी ताकत लगा रहा है और दल पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में है और व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि इसलिए दल की ओर से बागेश्वर उप चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी, संरक्षक व पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट, पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार, पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, सुरेन्द्र कुकरेती, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, खड़क सिंह बगड़वाल, एपी जुयाल, ब्रह्मानन्द डालाकोटी, शांति प्रसाद भट्ट, पंकज व्यास, बहादुर सिंह रावत, देवेश्वर भट्ट, जय प्रकाश उपाध्याय, पान सिंह, प्रताप कुंवर, भुवन जोशी, सुशील उनियाल, मोहन सिंह असवाल, सरिता पुरोहित, प्रमिला रावत, रमेश थलाल, राजेंद्र बिष्ट, पूरण सिंह कठैत, सोमेश बुड़ाकोटी, कुंदन सिंह बिष्ट, रणजीत गड़ाकोटि, भुवन कांडपाल, दिनेश जोशी, जगत सिंह मेहता सहित कुल 32 की सूची निर्वाचन को भेजी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *