Saturday, May 18, 2024
उत्तराखंड

यूपी के मंत्री पर गलत टिप्पणी का आरोप

रुड़की। उत्तरप्रदेश के एक कैबिनेट मंत्री पर कथित तौर पर गलत टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें मंत्रीमंडल से बर्खास्त करने की मांग की गई। सिविल लाइंस में पत्रकार वार्ता में ऑल इंडिया सैनी समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा उत्तरप्रदेश के शुक्रताल में आयोजित एक सभा के दौरान यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव ने कई समाज के बारे में अभद्र टिप्पणी की। इस तरह की बयानबाजी को स्वीकार नहीं किया जाएगा। जेडी त्यागी और राकेश त्यागी ने कहा कि यूपी के मंत्री के भाषण में जो कहा गया वह दुखद है। इसका विरोध किया जाएगा। कश्यप समाज के अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि स्वतंत्र देव ने सर्वसमाज का अपमान किया है। उन्होंने स्वतंत्र देव को कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *