Wednesday, May 22, 2024
उत्तराखंड

पार्षद नहीं आया हाथ, कर्मचारियों का धरना जारी

रुड़की। रजिस्ट्रार कानूनगो के साथ हुई मारपीट के विरोध में कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन जारी रहा। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक कार्य बहिष्कार पर जारी रहेगा। साउथ सिविल लाइंस में रविवार रात को जलभराव की समस्या दूर करने के लिए प्रशासन की टीम गई थी। टीम में रजिस्ट्रार कानूनगो विजेंद्र सिंह भी शामिल थे। आरोप है कि पार्षद सचिन चौधरी ने उनके साथ मारपीट कर दी। पार्षद को आपदा राहत से जुड़े एक उपकरण में बैठने से मना किया गया था। सोमवार को सिविल लाइंस कोतवाली में मामले में पार्षद और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी पार्षद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तहसील में कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे हुए हैं। उनक मांग है कि आरोपी पार्षद को गिरफ्तार किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *