रुड़की में संपत्तियों की जीआईएस मैपिंग होगी
रुड़की। रुड़की में हर प्रॉपर्टी की ज्योग्राफिकल इंफार्मेशन सिस्टम (जीआईएस) मैपिंग की जाएगी। नगर निगम ने इसकी कवायद शुरू की है। इसे प्रॉपर्टी टैक्स से जोड़ा जाएगा। नगर निगम की शहर में टैक्स की डिमांड इस बार करीब 3.80 करोड़ है। साठ फीसदी तक ही टैक्स वसूली हो पाती है। अगर टैक्स वसूली ठीक होगी तो सरकार से मिलने वाला अनुदान भी बढ़ेगा। निगम को सभी संपत्तियों से टैक्स नहीं मिल रहा है।