Sunday, May 12, 2024
उत्तराखंड

पति ने पत्नी को चाकू घोंपा

रुड़की। बेटे को अपने साथ लेकर जा रहे पति का पत्नी से विवाद हो गया। इस बीच पति ने पत्नी के पेट में चाकू घोंप दिया। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने महिला को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया है। फरार पति को पुलिस अपने स्तर से तलाश कर रही है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अभिनव शर्मा ने बताया कि 24 वर्षीय विवाहिता का पति से झगड़ा हो गया था। इस बीच पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। विवाहिता को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। विवाहिता के बच्चों को दादी के सुपुर्द किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *