Monday, April 29, 2024
देश

पुतिन ने भी रेल हादसे पर जताया शोक

भारतीय राज्य ओडिशा में हुई भीषण रेल दुर्घटना में 250 से ज्यादा यात्रियों की जानें चली गईं। इस दुर्घटना के बाद दुनियाभर के लोग और मित्र-देशों के राष्ट्राध्यक्ष संवदेनाएं प्रकट कर रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने भी इस दुर्घटना पर शोक जताया।
रूसी दूतावास के अनुसार, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय राज्य ओडिशा में हुई भीषण रेल दुर्घटना पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा, ष्हम इस दुखद दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों का दर्द साझा करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
ओडिशा के बालासोर में 2 जून शाम को भीषण ट्रेन हादसा हुआ। घटनास्थल पर दूर तक मलबा फैला है। राहत और बचाव के काम युद्धस्तर पर जारी हैं। इस दुर्घटना के कारण रेल की पटरियां तक उखड़ गईं। हादसे के बाद इस रूट की करीब 100 ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है। 48 ट्रेनें कैंसिल की गई हैं, जबकि 39 रेल गाड़ियों के रूट बदले गए हैं। हादसे में अब तक 261 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन से करीब 900 घायल लोगों को निकाला गया है। इनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं। इस रूट से गुजरने वाली करीब 92 दूसरी ट्रेनों पर रेल हादसे का असर पड़ा है। नतीजतन 48 ट्रेन रद्द की कर दी गईं। वहीं 39 ट्रेनों का रुट डायवर्जन कर दिया गया। जबकि 9 ट्रेन टर्मिनेशन की गई है। इसके अलावा एक ट्रेन रिशिड्यूल की गई है।
ओडिशा में रेल हादसा होने के बाद अगली सुबह होने वाला मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन समारोह रद्द कर दिया गया है। इस ट्रेन को पीएम मोदी हरी झंडी दिखाने वाले थे। समारोह सुबह साढ़े दस बजे होना था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे की जगह पर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी शनिवार दोपहर बाद बालासोर पहुंचे। इस मौके पर पीएम के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। पीएम मोदी घटनास्थल का दौरा करने के बाद कटक के अस्तपाल में घायलों से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि बालासोर में शुक्रवार रात को हुए ट्रेन हादसे में अभी तक 261 यात्रियों की मौत हो चुकी है। वहीं 900 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। दरअसल कोरोमंडल एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके बाद यह दूसरी लाइन पर सामने से आ रही एक अन्य ट्रेन से टकरा गई। जिस वजह से ये दर्दनाक हादसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *