Friday, May 3, 2024
देश

बुर्किना फासो में आतंकी हमला, 41 की मौत

पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के बोउकल डु मौहौन क्षेत्र में किसानों पर कुछ हमलावरों ने हमला किया। इसमें करीब 41 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद से ही क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आपातकाल की स्थिति बनी हुई है। इस बात की जानकारी बोउकल डु मौहौन क्षेत्र के गवर्नर ने दी है। गवर्नर बाबो पियरे बासिंगा ने हमले को कायरतापूर्ण और बर्बरष् बताया है। उन्होंने बयान में कहा कि हमला शाम करीब पांच बजे उस समय हुआ जब किसान मोहौन नदी के किनारे अपने खेतों में काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि चरमपंथियों का मुकाबला करने के लिए सुरक्षा कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए उन्होंने लोगों से सतर्कता बरतने और सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करने का आग्रह किया। बुर्किना फासो में इससे पहले 28 अप्रैल को भी एक सैन्य टुकड़ी पर हमला हुआ था। इसमें 33 सैनिकों ने जान गवां दी थी जबकि, 12 घायल हो गए थे। बता दें, बुर्किना फासो उन पश्चिम अफ्रीकी देशों में से एक है जहां हिंसक इस्लामी विद्रोह से चल रहा है। पिछले आठ सालों में आतंकवाद की घटनाएं बढ़ गई हैं और हजारों लोग मारे गए हैं और 2 मिलियन से अधिक नागरिक विस्थापित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *