Tuesday, May 14, 2024
उत्तराखंडट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

यूकेडी ने किया निगम के सभी 100 वार्डो में संगठन को मजबूत करने का फै सला

देहरादून – उत्तराखण्ड क्रान्ति दल महानगर ईकाई ने फैसला लिया है कि वो नगर निगम देहरादून के सभी 100 वार्डो में संगठन को मजबूत करेगा। नगर निगम देहरादून की समस्याओं के लिए संगठन मुखर रहेगा। दल ने महानगर कार्यकारणी की पहली सूची जारी की है। जो मजबूती के साथ संगठन मजबूत करेगा। कचहरी रोड स्थित उक्रांद कार्यलय में आयोजित पत्रकार वार्ता में महानगर अध्यक्ष सुनील ध्यानी ने बताया कि सभी वार्डों में संघटन को मजबूत किया जाएगा। इसी के तहत संजय नोटियाल को महानगर उपाध्यक्ष, महानगर महामंत्री लक्ष्मी कान्त भट्ट, महानगर संगठन मंत्री अनीस सकलानी, महानगर प्रचार सचिव रमेश मिश्रा, आलम सिंह नेगी ओर नरेश जोशी बनाये गए हैं। इसके अलावा महानगर कार्यकारिणी सदस्य में अमित सकलानी, रमेश नेगी, सीपीबहुगुणा, पंकज उनियाल, अनिल बिष्ट, रमेश सकलानी, ओम प्रकाश कंसवाल शामिल हैं। साथ ही महानगर प्रकोष्ठ गठित किया है। जिसमें विधि प्रकोष्ठ में एडवोकेट संजय मिश्रा प्रभारी हैं। बताया कि जाखन वार्ड में अमरदीप वर्मा, दून विहार वार्ड में अमरदीप विश्वकर्मा, डिफेंस कॉलोनी वार्ड में मातवर बिष्ट, सरस्वती विहार वार्ड में सी पी बहुगुणामोतीबाजार में प्रभारी जमशेद सिद्दकी बने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *