Saturday, May 18, 2024
उत्तराखंड

अक्षय तृतीया पर निगम में हवन यज्ञ का आयोजन

हल्द्वानी। अक्षय तृतीया के मौके पर शनिवार को नगर निगम कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और निगम अफसरों ने हवन पूजन कर भंडारे का प्रसाद बांटा। उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार राजौर, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अमरदीप चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश लाला, जिलाध्यक्ष नैनीताल विनायक पाल, शाखा अध्यक्ष हल्द्वानी अशोक राज, शाखा महामंत्री सुनील चौधरी, शाखा उपाध्यक्ष अमन, कोषाध्यक्ष जगदीश, राजेंद्र, जगपाल, गोल्डन, सचिन भारती, विशाल मोना, नीरज आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *