Sunday, May 5, 2024
उत्तर प्रदेश

दुर्गा शक्ति नागपाल बांदा की डीएम नियुक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इस तबादला सूची में सबसे चर्चित नाम दुर्गा शक्ति नागपाल का नाम भी शामिल है। दुर्गा शक्ति नागपाल को बांदा जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है। अभी तक वह चिकित्सा शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही थीं, उनके अलावा दिव्य प्रकाश गिरी समेत कुल 5 आईएएस अधिकारियों को ट्रांसफर किया गया है।
खाद्य एवं रसद विभाग के विशेष सचिव रहे दिव्य प्रकाश गिरि को स्टाफ अफसर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन में तैनाती मिली है। इसी तरह प्रतीक्षारत चल रही संयुक्ता समद्दार को भी नई जिम्मेदारी मिल गई है। उन्हें आयुक्त राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कृष्ण कुमार का सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद के उत्तर प्रदेश प्रयागराज के पद पर किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है। कृष्ण कुमार विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा उत्तर प्रदेश शासन के पद पर बने रहेंगे। कृष्ण कुमार की जगह आनंद कुमार को सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद यूपी प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दुर्गा शक्ति नागपाल 2009 बैच की आईएएस अधिकारी है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें अवैध खनन के खिलाफ मोर्चा खोलने के कारण निलंबित कर दिया गया था, उन पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने अवैध रूप से बनाई जा रही एक मस्जिद की दीवार को गिरा दिया था। इससे इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल जाने की आशंका थी। बाद में जनता के विरोध के मद्देनजर उन्हें राजस्व विभाग से सम्बद्ध कर दिया गया था। दुर्गा शक्ति नागपाल सबसे ज्यादा चर्चा में बनी रहने वाली आईएएस अधिकारी है। मूल रूप से पंजाब कैडर की आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल ने 2011 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अभिषेक सिंह से शादी करके अपना स्थानांतरण भी यूपी में करा लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *