Sunday, May 19, 2024
देशराष्ट्रीयसमाचारहोम

‘ननद’ की शादी में दिव्यांका ने की मस्ती

ये हैं मोहब्बतें सीरियल में डॉक्टर इशिता भल्ला का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी ननद रिया दहिया की शादी में व्यस्त हैं।
एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने कुछ देर पहले ननद की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह रिया दहिया के पति का स्वागत करते हुए नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वह शादी में डांस और मस्ती करते हुए दिख रही हैं। तस्वीरों की बात करें तो पहली में दिव्यांका त्रिपाठी होने वाले जमाई राजा का स्वागत करती हुई दिख रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह डांस करती हुई नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में वह भाभी का फर्ज निभाती दिख रही हैं। वहीं चौथी में वह पति के साथ पोज देती हुई दिख रही हैं।
एक तस्वीर में विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी सास ससुर के साथ मिलकर नए नवेले जोड़े को आशीर्वाद देते हुए दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस ने भी रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने एक्ट्रेस का लुक देखकर लिखा, यह लुक मुझे इशिता भल्ला की याद दिलाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *