Thursday, May 9, 2024
होमफोटो गैलरी

सड़क पर ‘नागिन’ का डांस, भौंचक लोग

नागिन फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय लगातार अपने बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में जहां मौनी ने अपने बिकिनी अवतार से फैंस की नींदें उड़ाई थीं। वहीं, अब उनका एक वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है। मौनी रॉय ब्रालेट पहनकर सड़क पर नाचती दिखीं। मौनी रॉय इन दिनों वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में मौनी मियामी बीच पर बिकिनी पहन कातिलाना अंदाज में पोज देती नजर आईं थीं।
वहीं, अब उनका एक और वीडियो बवाल मचा रहा है। मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मौनी रॉय ब्रालेट पहने हुए दिखाई दे रही हैं। ब्रालेट के साथ मौनी ने ट्रांसपेरेंट स्कर्ट कैरी की है। वहीं, आप देख सकते हैं कि मौनी ब्रालेट पहन कर खुलेआम सड़क पर नाचती दिख रही हैं। उनके साथ एक विदेशी महिला भी डांस करती नजर आ रही है। मौनी रॉय के इस वीडियो पर दिशा पटानी ने कमेंट कर उनकी तारीफ की है। वहीं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *